रणथंभौर बाघ अभयारण्य में शावक के साथ देखी गई बाघिन, कुल बाघ 72 हुए

रणथंभौर बाघ अभयारण्य में शावक के साथ देखी गई बाघिन, कुल बाघ 72 हुए

रणथंभौर बाघ अभयारण्य में शावक के साथ देखी गई बाघिन, कुल बाघ 72 हुए
Modified Date: June 6, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: June 6, 2026 6:40 pm IST

जयपुर, छह जून (भाषा) सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर बाघ अभयारण्य में एक बाघिन अपने शावक के साथ नजर आई है। इससे अभयारण्य में बाघों की कुल संख्या 72 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार ‘रिद्धि’ नामक बाघिन (आरबीटी-124) को हाल ही में नियमित गश्त और निगरानी के दौरान नाल घाटी इलाके में अपने शावक के साथ देखा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि बाघिन का शावक स्वस्थ लग रहा है और बाघिन व शावक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘बाघिन के शावक का दिखना रणथंभौर में बाघ संरक्षण की कोशिशों के लिए उत्साहवर्धक संकेत है। इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है और सुरक्षा के जरूरी उपाय किए गए हैं।’

अधिकारी ने बताया कि इस नये शावक के साथ रणथंभौर बाघ अभयारण्य में बाघों (वयस्क बाघ, बाघिन और शावक) की कुल संख्या 72 हो गई है। उल्लेखनीय है कि रणथंभौर बाघ अभयारण्य देश में बाघों के प्रमुख आवास है और पिछले कुछ वर्षों में यहां बाघों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

भाषा पृथ्वी अमित

अमित


लेखक के बारे में