तिरुवल्लूर गैस रिसाव: ओडिशा सरकार ने राज्य के प्रभावित मजदूरों की मदद के लिए टीम भेजी

तिरुवल्लूर गैस रिसाव: ओडिशा सरकार ने राज्य के प्रभावित मजदूरों की मदद के लिए टीम भेजी

तिरुवल्लूर गैस रिसाव: ओडिशा सरकार ने राज्य के प्रभावित मजदूरों की मदद के लिए टीम भेजी
Modified Date: June 21, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: June 21, 2026 11:33 pm IST

भुवनेश्वर, 21 जून (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना पर चिंता जताई और राज्य के प्रभावित मजदूरों की मदद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को वहां भेजा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु सरकार के अनुसार रविवार को तिरुवल्लूर जिले में एक कारखाने में अमोनिया गैस का रिसाव होने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 62 अन्य लोग प्रभावित हुए।

माझी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें ओडिशा के श्रमिकों सहित कई श्रमिक प्रभावित हुए हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार तमिलनाडु के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावित श्रमिकों और उनके परिजनों को हर संभव मदद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारी तिरुवल्लूर जा रहे हैं।

राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे गैस रिसाव की घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें ओडिशा के कई लोगों समेत कई कर्मी प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने लिखा, ‘दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्राप्त हो। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में