टीएमसी ने पिछले 15 वर्षों में ‘लूट में पीएचडी’ हासिल कर ली है, उसे सिर्फ घुसपैठियों की चिंता : मोदी

टीएमसी ने पिछले 15 वर्षों में ‘लूट में पीएचडी’ हासिल कर ली है, उसे सिर्फ घुसपैठियों की चिंता : मोदी

टीएमसी ने पिछले 15 वर्षों में ‘लूट में पीएचडी’ हासिल कर ली है, उसे सिर्फ घुसपैठियों की चिंता : मोदी
Modified Date: April 19, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: April 19, 2026 6:13 pm IST

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), 19 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि उसने पिछले 15 वर्षों में ‘लूट में पीएचडी’ हासिल कर ली है। मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार युवाओं, किसानों और पिछड़े वर्गों की कीमत पर केवल ‘घुसपैठियों के विकास’ में रुचि रखती है।

मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने शिक्षक भर्ती, सरकारी नौकरियों, मध्याह्न भोजन योजना, मनरेगा परियोजनाओं और चक्रवात प्रभावित लोगों के लिए आवंटित राहत कोष में व्यापक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण से कुछ दिन पहले सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ भाजपा के अभियान को और तेज करते हुए कहा,‘‘टीएमसी ने 15 वर्षों में लूट में पीएचडी हासिल कर ली है।’’

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे और मतगणना चार मई को होगी।

मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘टीएमसी की सिर्फ घुसपैठियों के विकास में दिलचस्पी है। पार्टी ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने की कोशिश कर रही है।’’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी सरकारी कर्मचारियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद आपको सातवें वेतन आयोग के लाभ मिलेंगे।’’

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में