Watch Video: डिबेट के दौरान TMC के मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार पर उठाया हाथ, बीच- बचाव करने आई महिला एंकर, फिर…

Watch Video: डिबेट के दौरान TMC के मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार पर उठाया हाथ, बीच- बचाव करने आई महिला एंकर, फिर...

Watch Video: डिबेट के दौरान TMC के मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार पर उठाया हाथ, बीच- बचाव करने आई महिला एंकर, फिर…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: April 7, 2019 1:05 pm IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी मैदान में जहां एक ओर नेताओं के बीच घमासान मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर समाचार चैनलों में भी जमकर खलबली मची हुई है। लाइव डिबेट के दौरान रोजाना राजनीतिक दलों के नेताओं के नए कारनामे सामने सामने आ रहे हैं। रविवार को भी ऐसा ही कुछ सामने आया है, जहां लाइव डिबेट के दौरान टीएमसी के एक मंत्री ने भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक पर हाथ उठा दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने तृणमूल मंत्री को समझाने की कोशिश की। डिबेट के दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद तृणमूल समर्थक ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ जैसे नारे लगाने लगे। दोनों दलों के समर्थकों ने यहां जमकर बवाल मचाया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों जैसे-तैसे लोगों को शांत करवाया। पश्चिम बंगाल भाजपा ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

गौरतलब है कि शनिवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा प्रवक्ता केके शर्मा के उपर पानी का गिलासा फेंक दिया था, जिसके बाद चैनल को डिबेट बंद करना पड़ गया था। वहीं, रविवार को हुए घटना को लेकर बंगाल भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया जिसको लेकर लोगों की तरह-तरह प्रतिक्रिया आने लगी है।

Read More: सीएम कमलनाथ ने की आग प्रभावित किसानों से मुलाकात, जल्द मदद का दिया भरोसा

इस वीडियो ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यूजर ‘चौकीदार राजा राम वर्मा’ ने लिखा, “यह बंगाल की सच्चाई है। सभी टीएमसी नेता और समर्थक गुंडे की तरह व्यवहार करते हैं। पहल यह काम सीपीएम करती थी और उससे पहले कांग्रेस। यह इन राजनीतिक पार्टियों का चरित्र है। अब मैं जो कुछ कहने जा रहा हूं, कई लोग उसे पसंद नहीं करेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि बंगाल में चुनाव के दौरान हमने काफी हिंसा देखी है। चुनाव के दौरान बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती होनी चाहिए अन्यथा भाजपा 5 सीट भी नहीं जीत सकती है। मैं यह मुद्दा यहां कई बार उठाया है लेकिन छोटे लोगों की बात कोई नहीं सुनता है। बंगाल में भाजपा का जनाधार स्थानीय नेताओं की वजह से नहीं बल्कि मोदी जी की वजह से बढ़ रहा है। मुझे विश्वास है कि यदि चुनाव के दौरान कुछ भी गलत होता है, भाजपा समर्थकों को स्थानीय नेताओं से किसी तरह की मदद नहीं मिलेगी। हमें टीएमसी के गुंडों और टीएमसी पुलिस के रहमोकरम पर छोड़ दिया जाएगा।”


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"