Sukhendu Sekhar Roy Resigns : टीएमसी में शुरू हुआ इस्तीफे का दौर, दिग्गज सांसद ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हो सकते हैं शामिल?

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु रॉय ने पार्टी और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इस्तीफे के कारणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Sukhendu Sekhar Roy Resigns : टीएमसी में शुरू हुआ इस्तीफे का दौर, दिग्गज सांसद ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हो सकते हैं शामिल?
Modified Date: June 8, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: June 8, 2026 12:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • TMC सांसद सुखेंदु रॉय ने दिया इस्तीफा
  • राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ी
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल

कोलकाता: Sukhendu Sekhar Roy Resigns पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद अंदरूनी कलह से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है। पार्टी के सबसे वरिष्ठ राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने संसद के राज्यसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दोनों से इस्तीफा दे दिया है। विधायकों की भारी बगावत के बाद संसद स्तर पर यह पार्टी को लगने वाला पहला करारा झटका है।

उपराष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद सुखेंदु शेखर रॉय ने सीधे उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति से मुलाकात कर अपनी संसद सदस्यता का त्यागपत्र सौंपा। इसके तुरंत बाद उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी अपने इस्तीफे की कॉपी पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को ईमेल के जरिए भेज दी। Sukhendu Sekhar Roy Quits TMC इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने साफ कहा, “मैं पार्टी में खुश नहीं था।”

इस्तीफे में बंगाल चुनाव की हार का ज़िक्र

सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने इस्तीफे में हाल ही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का प्रमुखता से हवाला दिया है। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पत्र में लिखा”हाल ही में हुए चुनावों में बंगाल के मतदाताओं ने 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस पर पूर्ण अविश्वास व्यक्त किया।

TMC MP Sukhendu Sekhar Roy Rajya Sabha Resignation जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए दिया इस्तीफा

मतदाताओं ने पार्टी के व्यापक भ्रष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे घोर दमन और शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और कानून व्यवस्था समेत सभी क्षेत्रों में फैली घोर विफलता और अराजकता को नकार दिया। परिणामस्वरूप, जनता ने बंगाल के इतिहास में पहली बार बीजेपी को भारी बहुमत से विजयी बनाया है। जनता के इस ऐतिहासिक फैसले को स्वीकार करते हुए, मैं इस्तीफा दे रहा हूं।”

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.