श्रीनगर में GST परिषद की बैठक का आज अंतिम दिन

श्रीनगर में GST परिषद की बैठक का आज अंतिम दिन

श्रीनगर में GST परिषद की बैठक का आज अंतिम दिन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 19, 2017 6:00 am IST

श्रीनगर में GST परिषद की दो दिवसीय बैठक का आज आख़िरी दिन है। पहले दिन बैठक में 6 चीजों को छोड़कर बाकि बारह सौ पांच वस्तुओं के लिए GST की दरें तय कर दी गई हैं। GST को पांच, बारह, अठारह और 28 फीसदी के चार स्लैब्स में बांटा गया है। 1 जुलाई 2017 से GST लागू होने पर अनाज,टूथपेस्ट,हेयर ऑयल,साबुन जैसी चीजें सस्ती हो सकती हैं। रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीजें सस्ती होने से न सिर्फ आम लोगों को राहत मिलेगी बल्कि कोयले के सस्ते होने से बिजली उत्पादन की लागत भी कम होगी। गेहूं, चावल समेत अनाज दूध और दही पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, जबकि जीवनरक्षक दवाएं और मिठाई पर 5 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं एसी,फ्रिज और लग्जरीं कारों पर 28 फीसदी टैक्स लगेगा यानि ये सभी महंगे होंगे। बीड़ी, सोना, फुटवियर और ब्रांडेड उत्पादों के लिए करों की दर पर आज फैसला होगा। वहीं पैकेज्ड खाद्य वस्तुओं के लिए भी GST दर तय की जाएगी।

 


लेखक के बारे में