Today Live Breaking News and Updates 26 August 2026: PIMS अस्पताल में 15 नवजात शिशुओं की मौत, नर्सरी में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग
Today Live Breaking News and Updates 26 August 2026: PIMS अस्पताल में 15 नवजात शिशुओं की मौत, नर्सरी में AC कंप्रेसर फटने से लगी आग
Today Live Breaking News and Updates 26 August 2026
Today Live Breaking News and Updates 26 August 2026: इस्लामाबाद: पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़े अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति वार्ड में भीषण आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। हादसे के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल को मौके पर भेजा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में सुबह करीब 7 बजे लगी। जिस वार्ड में आग लगी, वहां उस समय कई नवजात बच्चे भर्ती थे। शुरुआती जानकारी में 16 नवजातों के वार्ड में मौजूद होने की बात सामने आई थी, जिनमें से एक को बचा लिया गया।
At least 14 children burnt to death in a fire at the Islamabad’s largest PIMS hospital.
The fire broke out on the third floor of the children ward. Fourteen children were completely burned.
A heartbreaking tragedy inside a major public hospital in Pakistan’s capital, raising… pic.twitter.com/8KnFyhfK16
— Sajjad Tarakzai (@SajjadTarakzai) August 26, 2026
Islamabad, Pakistan: Fourteen newborns died after a fire broke out at the gynaecology ward of the Pakistan Institute of Medical Sciences (PIMS) early this morning, reports DAWN
— ANI (@ANI) August 26, 2026
तेलंगाना में एक तेज रफ्तार ट्रैवल बस (Bus Truck Collision) ट्रक से जा भिड़ी, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 6 लगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं मृतकों की भी शिनाख्त की जा रही है।
नई दिल्ली। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 11 बजे लाभार्थी 2500 महिलाओं के बैंक खातों में दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Laxmi Yojana) की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगी। इस योजना के लिए अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। योजना का लक्ष्य करीब 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ देना है।

Facebook


