Gold Rate Today 26 August 2026: दिल्ली से चेन्नई तक सस्ता हुआ सोना, 1.22 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा भाव, जानें आज क्या है आपके शहर का ताजा रेट?

Gold Rate Today 26 August 2026: आज 26 अगस्त को डॉलर की मजबूती, ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली और चांदी की औद्योगिक मांग में नरमी से सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ, जबकि चार दिन बाद चांदी की कीमतें भी फिसली। आज 18 कैरेट वाला सोना 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास और चांदी 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Gold Rate Today 26 August 2026: दिल्ली से चेन्नई तक सस्ता हुआ सोना, 1.22 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा भाव, जानें आज क्या है आपके शहर का ताजा रेट?

(Gold Rate Today 26 August 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 26, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: August 26, 2026 10:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ।
  • डॉलर की मजबूती से गोल्ड पर दबाव बढ़ा।
  • 24 कैरेट सोना ₹230 तक सस्ता हुआ।

नई दिल्ली: Gold Rate Today 26 August 2026: सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। डॉलर में मजबूती और ऊंचे स्तरों पर निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने की चमक फीकी पड़ी है। डॉलर मजबूत होने पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है जिससे इसकी मांग पर असर पड़ता है। पिछले एक दिन की तेजी के बाद अब दो दिनों 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 230 रुपये और 22 कैरेट सोना 210 रुपये सस्ता हो चुका है। आज राजधानी दिल्ली में भी 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले 24 अगस्त को इन सभी कैटेगरी में जोरदार तेजी आई थी।

प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Gold Rate Today) 10 ग्राम के लिए 1,63,740 रुपये से 1,63,890 रुपये के बीच है। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में यह 1,63,890 रुपये, जबकि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 1,63,740 रुपये है। पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,63,790 रुपये पर बिक रहा है। 22 कैरेट की बात करें तो दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में भाव 1,50,240 रुपये है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में यह 1,50,090 रुपये, जबकि पटना और अहमदाबाद में 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट 10 ग्राम 22 कैरेट 10 ग्राम 24 कैरेट 10 ग्राम
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,22,950 ₹ 1,50,240 ₹ 1,63,890
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,22,800 ₹ 1,50,090 ₹ 1,63,740
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,22,800 ₹ 1,50,090 ₹ 1,63,740
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,27,790 ₹ 1,50,090 ₹ 1,63,740
Bengaluru Gold Rate Today ₹ 1,22,800 ₹ 1,50,090 ₹ 1,63,740
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,22,800 ₹ 1,50,090 ₹ 1,63,740
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,22,950 ₹ 1,50,240 ₹ 1,63,890
Patna Rate Today ₹ 1,22,850 ₹ 1,50,140 ₹ 1,63,790
Jaipur Gold Rate Today ₹ 1,22,950 ₹ 1,50,240 ₹ 1,63,890
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,22,850 ₹ 1,50,140 ₹ 1,63,790

18 कैरेट गोल्ड में भी शहरवार अंतर

18 कैरेट सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में भी शहर के हिसाब से अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 18 कैरेट गोल्ड 1,22,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में इसका भाव 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पटना और अहमदाबाद में 18 कैरेट सोना 1,22,850 रुपये पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में 18 कैरेट गोल्ड सबसे अलग भाव 1,27,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।

दिल्ली में पिछले 10 दिनों में सोने के दाम (प्रति 1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव
26 अगस्त 2026 ₹ 16,389 ₹ -1 ₹ 15,024 ₹ -1
25 अगस्त 2026 ₹ 16,390 ₹ -22 ₹ 15,025 ₹ -20
24 अगस्त 2026 ₹ 16,412 ₹ 88 ₹ 15,045 ₹ 80
23 अगस्त 2026 ₹ 16,324 ₹ 0 ₹ 14,965 ₹ 0
22 अगस्त 2026 ₹ 16,324 ₹ 152 ₹ 14,965 ₹ 140
21 अगस्त 2026 ₹ 16,172 ₹ 230 ₹ 14,825 ₹ 210
20 अगस्त 2026 ₹ 15,942 ₹ 430 ₹ 14,615 ₹ 395
19 अगस्त 2026 ₹ 15,512 ₹ -92 ₹ 14,220 ₹ -85
18 अगस्त 2026 ₹ 15,604 ₹ 23 ₹ 14,305 ₹ 20
17 अगस्त 2026 ₹ 15,581 ₹ 53 ₹ 14,285 ₹ 50

चार दिन बाद सस्ती हुई चांदी

चांदी के भाव में (Silver Price Today) भी आज गिरावट आई है। लगातार चार दिनों तक कीमतें स्थिर रहने के बाद एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। इससे पहले दो दिनों में चांदी 10,500 रुपये महंगी हुई थी, जबकि 19 अगस्त को इसमें 5,000 रुपये की गिरावट आई थी। आज दिल्ली में एक किलो चांदी 2,59,900 रुपये पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। वहीं चेन्नई में चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलो है, जो चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी है। औद्योगिक मांग में नरमी को चांदी पर दबाव की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।