Vande Bharat: जाति जनगणना को लेकर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेताओं ने की सवाल बदलने की मांग, आखिर क्या है विपक्ष की रणनीति? जानिए यहां

Politics On Caste Census: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है।

Vande Bharat: जाति जनगणना को लेकर फिर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेताओं ने की सवाल बदलने की मांग, आखिर क्या है विपक्ष की रणनीति? जानिए यहां

Politics On Caste Census/Image Credit: File

Modified Date: August 26, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: August 26, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • विपक्ष ने एक बार फिर से जाती जनगणना को लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है।
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल बदलने की मांग की है।

Politics On Caste Census: नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है।उन्होंने पीएम मोदी को लेटर लिखकर जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल बदलने की मांग की है। राहुल ने जनगणना के सवालों में पिछड़ा वर्ग शब्द नहीं होने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे देश में ओबीसी आबादी का सही आंकड़ा सामने आने में परेशानी हो सकती है।

राहुल गांधी की प्रमुख आपत्तियों की बात करें तो

1. जाति का नाम पूछने के लिए सवाल रखने से एक ही जाति अलग-अलग नामों या उपजातियों के नाम से दर्ज हो सकती है। इससे जातियों की सही संख्या पता करना और आंकड़ों की तुलना करना मुश्किल होगा।

2. अगर एक ही जाति कई नामों से दर्ज हुई तो उसकी आबादी का आंकड़ा गलत हो सकता है। (Politics On Caste Census) इसका असर पिछड़े, अति पिछड़े और अन्य वंचित समुदायों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं पर पड़ेगा।

3. जातियों की पहचान और संख्या दर्ज करने की प्रक्रिया एक जैसी होनी चाहिए, ताकि देश में सामाजिक-आर्थिक स्थिति का सही आंकड़ा मिल सके। जातियों के नाम दर्ज करने के लिए तय सूची या ड्रॉप-डाउन विकल्प देने की मांग की है।

4.इसमें सरकारी जाति सूचियों और भारतीय मानवशास्त्र सर्वेक्षण के आधार पर नाम शामिल किए जा सकते हैं। तेलंगाना और बिहार के जाति सर्वेक्षणों में भी ऐसी सूचियों का इस्तेमाल किया गया था।

Politics On Caste Census: जनगणना-2027 के सवालों की लिस्ट में जाति से जुड़ा सवाल नंबर 10 पर है, जिसमें SC/ST के साथ जाति शब्द भी जोड़ा गया है। लेकिन सवाल ये है कि जाति जनगणना की प्रक्रिया और मानकों में खामियां गिनाकर क्या राहुल गांधी अपने विपक्ष धर्म की अदायगी कर रहे हैं या जाति जनगणना के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोई नई ऱणनीति तैयार कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.