LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026: झीरम मामले में अब 5 सितंबर को आएगा फैसला, NIA की विशेष कोर्ट ने बढ़ाई तारीख

Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026: झीरम मामले में अब 5 सितंबर को आएगा फैसला, NIA की विशेष कोर्ट ने बढ़ाई तारीख

Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026: झीरम मामले में अब 5 सितंबर को आएगा फैसला, NIA की विशेष कोर्ट ने बढ़ाई तारीख

Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026

Modified Date: August 31, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: August 31, 2026 9:13 am IST

Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026: जगदलपुर। झीरम मामले में NIA की विशेष कोर्ट ने सुनवाई की तारीख बढ़ा दी है, इस मामले में अंतिम फैसला अब 5 सितंबर को आएगा।

ओरछा। बीजेपी कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बीजेपी कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित कर रहे है। सीएम ने कहा ओरछा में राजाराम लोक बन रहा है। सीएम ने कहा कि ओरछा में राजा राम लोक का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पहली कार्यसमिति बैठक भगवान राजा राम जी को समर्पित है। उन्होंने कहा कि चार दिन बाद गोपाल कृष्ण की जय-जयकार होने वाली है। विकास के साथ-साथ हमें अपनी विरासत पर भी गर्व है। महाकाल लोक बनने के बाद करीब 7 करोड़ लोग महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं।

 

उत्तरप्रदेश में दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौतहापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में थार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। वहीं, दूसरे मामले में कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में शिव इंटर कॉलेज के पास पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इसके अलावा वाहन में सवार सात बच्चे, आठ महिलाएं और आठ पुरुष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.