Basavaraj Rayareddy Controversial Statement: ‘इस्लाम सबसे महान धर्म…’ कांग्रेस सरकार के इस मंत्री के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, भाजपा ने सीएम से की ये बड़ी मांग
Basavaraj Rayareddy Controversial Statement: मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में इस्लाम को "अन्य सभी धर्मों से श्रेष्ठ" बता दिया।
Basavaraj Rayareddy Controversial Statement/Image Credit: X Handle
- कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के एक मंत्री ने इस्लाम को सबसे महान धर्म बताया है।
- मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में इस्लाम को "अन्य सभी धर्मों से श्रेष्ठ" बता दिया।
- मंत्री के इस बयान आने के बाद भाजपा ने उनसे माफ़ी और इस्तीफे की मांग की है।
Basavaraj Rayareddy Controversial Statement: बेंगलुरु: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कर्नाटक सरकार के एक मंत्री के इस्तीफे के सिर्फ दो दिन बाद ही कांग्रेस सरकार एक नए विवाद में घिरती हुई नजर आ रही है। दरअसल, कांग्रेस सरकार के एक मंत्री ने इस्लाम को सबसे महान धर्म बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने हाल ही में इस्लाम को “अन्य सभी धर्मों से श्रेष्ठ” बता दिया। इसके बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है।
इस बयान के सामने आने के बाद से ही भाजपा बसवराज रायरेड्डी को लगातार माफ़ी मांगने के लिए कह रही है। भाजपा ने सीएम से मांग की है कि, रायरेड्डी या तो हिंदू समुदाय से माफी मांगें या उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप भी लगाए हैं।
क्या था रायरेड्डी का बयान?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने कोप्पल जिले के कुकनूर शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कथित तौर पर विवादित बयान दिया था। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने कहा था कि, “जो लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते, वे इसके बारे में गलत धारणाएं और राय बना लेते हैं। मैं कहना चाहूंगा कि इस्लाम बाकी सभी धर्मों से श्रेष्ठ है क्योंकि इसकी शुरुआत मानवता से होती है। यह एक वैज्ञानिक धर्म है जो लोगों को सही तरीके से जीना सिखाता है।” उन्होंने आगे कहा कि भले ही वे ज्यादा मंदिरों या मठों में नहीं जाते, लेकिन विभिन्न धर्मों और उनके इतिहास पढ़ते जरूर करते हैं। उन्होंने मक्का जाने की इच्छा जाहिर करते हुए यह भी कहा कि वहां जाने के लिए धर्म परिवर्तन की परंपरा के कारण वे ऐसा नहीं कर सकते। (Basavaraj Rayareddy Controversial Statement)
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Basavaraj Rayareddy Controversial Statement: उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी के इस बयान के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने मंत्री के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे ‘सनातन धर्म का अपमान’ करार दिया। आर अशोक ने एक्स पर एक पोस्ट में पूछा, “क्या आपकी कांग्रेस सरकार की हिंदू विरोधी मानसिकता का कोई अंत नहीं है? आप सुबह-सुबह कैमरों के सामने मंदिरों में पूजा का नाटक करते हैं, लेकिन जब आपकी ही कैबिनेट का मंत्री सनातन धर्म और मठ-मंदिरों का अपमान करता है, तो आप चुप क्यों रहते हैं?”
इतना ही नहीं भाजपा नेता ने साफ़ कहा है कि, मंत्री रायरेड्डी को तुरंत अपना बयान वापस लेकर राज्य के सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही आर अशोक ने कहा कि, अगर वे ऐसा नहीं करते, तो मुख्यमंत्री को उन्हें तुरंत कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। वहीं बीजेपी प्रवक्ता अशोक गौड़ा ने भी मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि रायरेड्डी अपने वोटर्स को खुश करने के लिए ऐसी 7वीं सदी की मानसिकता में जी रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP Police Bharti 2026: एमपी पुलिस विभाग में 9000 से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन, PHQ ने ESB को भेजा प्रस्ताव
- CM Yogi Janmashtami Greetings: सीएम योगी ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, कहा- विकसित एवं गौरवशाली उत्तर प्रदेश के निर्माण का लें संकल्प
- Hanuman Ansh Box Office Collection: 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 को छोड़ा पीछे, कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Facebook


