MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
MP Free Laptop Yojana 2026: छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 देगी राज्य सरकार, सीएम कल खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे, लिस्ट में ये विधार्थी है शामिल
- मध्य प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25-25 हजार मिलेंगे
- मुख्यमंत्री 1 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राशि का अंतरण करेंगे
- 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थी योजना का लाभ पाएंगे
भोपाल। MP Free Laptop Yojana 2026: कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों (MP Students Latest News) का आधुनिक तकनीक से जुड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये (₹25000 Laptop Yojana) की राशि का अंतरण करेंगे। विद्यार्थियों को यह राशि 1 सितंबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित लैपटॉप क्रय के लिये राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी।
जानें कौन से छात्र है पत्र (MP Laptop Yojana 2026)
प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना (Talented Student Incentive Scheme) चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का संबल (Laptop Amount Transfer)
MP Free Laptop Scheme प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा।
MP Free Laptop Yojana 2026 उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।
ये भी पढ़ें
- Ruchika Singh Viral Video Today: पहले पीएम के खिलाफ बोली अपशब्द, FIR के बाद रुचिका सिंह का एक और वीडियो हो रहा वायरल, आप भी देखें
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, प्रशासन ने देर रात जारी किया आदेश
- Raipur Murder Case: राजधानी में आधी रात खूनी खेल, इस इलाके में युवक की धारदार हथियार से हत्या, मंजर देख कांप गई पुलिस

Facebook


