जैसलमेर में हादसे में एक पर्यटक की मौत

जैसलमेर में हादसे में एक पर्यटक की मौत

जैसलमेर में हादसे में एक पर्यटक की मौत
Modified Date: July 23, 2025 / 11:18 am IST
Published Date: July 23, 2025 11:18 am IST

जैसलमेर, 23 जुलाई (भाषा) जैसलमेर जिले के सम के रेतीले धोरों में मंगलवार शाम एक जीप के अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र से कुछ लोग सम के धोरों में घूमने आए थे और जीप की सवारी कर रहे थे, तभी जीप पलट गई। इसमें आशा नेहरा (62) की मौत हो गई। वह नासिक से थीं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में