सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप, 800 पर्यटक फंसे

सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप, 800 पर्यटक फंसे

सिक्किम के लाचेन में सड़क टूटने के कारण आवागमन ठप, 800 पर्यटक फंसे
Modified Date: April 5, 2026 / 10:41 pm IST
Published Date: April 5, 2026 10:41 pm IST

गंगटोक, पांच अप्रैल (भाषा) सिक्किम में मंगन जिले के लाचेन से चुंगथांग को जोड़ने वाली सड़क के टूट जाने के बाद इसे आवागमन के लिए बंद कर दिया गया, जिससे वहां 800 से अधिक पर्यटक फंस गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि लाचेन-चुंगथांग रोड पर तारुम चू पुल के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

उन्होंने बताया कि मंगन जिला प्रशासन ने एक सार्वजनिक सलाह जारी कर तारुम चू पुल के पास सड़क को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है, जिससे लाचेन में फंसे 800 पर्यटक प्रभावित हुए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, लाचेन में मौजूद सभी पर्यटकों को निर्देश दिया गया है कि वे जहां हैं वहीं रहें और रात भर किसी भी प्रकार की आवाजाही से बचें, क्योंकि खराब मौसम की स्थिति और रास्ते में संभावित जोखिम हैं।

प्राधिकारियों ने फंसे हुए पर्यटकों को निकालने के लिए सोमवार को एक निकासी अभियान शुरू करने की योजना बनाई है, बशर्ते मौसम की स्थिति में सुधार हो और डोंगक्या ला मार्ग पर बर्फ को सफलतापूर्वक हटाया जा सके।

जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और भारतीय सेना सहित कई एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षित तथा समय पर निकासी सुनिश्चित करने के लिए काम किया जा रहा है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में