दिल्ली के ‘ईस्ट ऑफ कैलाश’ में पेड़ गिरने से यातायात बाधित
दिल्ली के ‘ईस्ट ऑफ कैलाश’ में पेड़ गिरने से यातायात बाधित
नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) दिल्ली में बुधवार रातभर हुई बारिश के बीच ‘ईस्ट ऑफ कैलाश’ में राजा धीर सिंह मार्ग पर बृहस्पतिवार को दो पेड़ गिरने से क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।
इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि डीएफएस को तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली कि राजा धीर सिंह मार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास एक पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही एक दल को मौके पर भेजा गया।
उन्होंने कहा, ‘‘पेड़ सड़क पर गिर जाने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।’’
अधिकारी ने बताया कि इसी मार्ग पर ‘नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट’ के बाहर भी एक अन्य पेड़ गिर गया।
भाषा सिम्मी खारी
खारी

Facebook


