BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Train Accident: बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, हादसे के बाद कोच में लगी आग, मची अफरातफरी

Train Accident: प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को मुख्य लाइन में जाने के बजाय ‘लूपलाइन’ में चली गई

Train Accident

Train Accident

Dageshwar Dewangan
Published: 12 Oct 2024 | 6:33 amModified: 12 Oct 2024 | 6:34 am

चेन्नई: Train Accident तमिलनाडु में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बागमती एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को मुख्य लाइन में जाने के बजाय ‘लूपलाइन’ में चली गई और वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए और एक डिब्बे में आग लग गई। रेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

Read More: Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य.. नहीं होगी किसी बात की टेंशन, बन जाएंगे बिगड़े काम

Train Accident उन्होंने कहा, ‘‘सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्य कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि चेन्नई रेल डिवीजन के पोन्नेरी-कावरापेट्टई खंड में हुई एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में किसी यात्री की मौत होने की अब तक खबर नहीं है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकराने के तुरंत बाद एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, ‘‘हमें चेन्नई डिवीजन के कावरापेट्टई स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से टकराने की सूचना मिली। बचाव और राहत दल तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया।’’

Read More: आज दशहरे पर बदल गई इन राशियों की किस्मत, नौकरी कर रहे जातकों को मिलेगा प्रमोशन, धन लाभ के भी बन रहे योग 

दक्षिण रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एलएचबी डिब्बों वाली ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु डिब्रूगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस को 11 अक्टूबर को रात आठ बजकर 27 मिनट पर तिरुवल्लूर जिले में पोन्नेरी स्टेशन पार करने के बाद आगे बढ़ने के लिए हरा सिग्नल दिया गया था, लेकिन ‘‘कावरापेट्टई स्टेशन में प्रवेश करते समय ट्रेन के चालक दल को तेज झटका लगा और निर्दिष्ट सिग्नल के अनुसार मुख्य लाइन में जाने के बजाय, ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ‘लूपलाइन’ में प्रवेश कर गई तथा वहां खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।’’

Read More: CG Hospital Licence Cancelled: राजधानी के 6 प्राइवेट अस्पतालों का लाइसेंस रद्द, नियम विरूद्ध कार्य करने पर की गई कार्रवाई 

उसने बताया कि चालक दल सुरक्षित है और एक डिब्बे में आग लग गई, जिसे दमकल की गाड़ियों ने बुझा दिया। रेलवे ने बताया कि रेल मार्ग के प्रभावित हिस्से में ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उसने कहा, ‘‘12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक किसी की मौत होने की खबर नहीं है, लेकिन कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।’’ मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उन्होंने मंत्री अवादी नासर और शीर्ष अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा है। यात्रियों की आगे की यात्रा और उनकी देखभाल के लिए एक अलग टीम काम कर रही है।

Read More: #SarkaronIBC24: राज्य सरकार ने कई गुना बढ़ाया इन टीचर्स का वेतन, चुनाव से पहले बीजेपी ने खेला दांव 

रेलवे ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए डिब्बों को अग्निशमन और बचाव कर्मियों द्वारा पटरियों से हटाया जा रहा है। वरिष्ठ सरकारी, रेलवे अधिकारी, चिकित्सक, एम्बुलेंस, बचाव दल, एक चिकित्सा सहायता वैन और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। उसने कहा, ‘‘...अधिकतर यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।’’ कावरापेट्टई (पोन्नेरी के पास) तिरुवल्लूर जिले में चेन्नई के निकट स्थित है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Train Accident: Bagmati Express collides with goods train

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm