Train Cancelled List: नई दिल्ली। देश में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। एक तरफ जहां गर्मी के बीच कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया है तो वहीं रेलवे ने भी ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों का मुश्किलें बढ़ा दी है। बता दें कि पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। किसानों के आंदोलन के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए है।