बाबर आजम हाथ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

Ads

बाबर आजम हाथ की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 09:11 PM IST

लीड्स (इंग्लैंड), 18 अगस्त (एपी) पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हाथ की चोट के कारण बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

बाबर को इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ की बीच वाली अंगुली में चोट लगी थी। पिछले सप्ताह बेकनहैम में अभ्यास मैच के दौरान उसी अंगुली पर फिर चोट लगी।

पाकिस्तान के कोच सरफराज अहमद ने मंगलवार को कहा, ‘‘पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पहले टेस्ट में सलमान आगा कप्तानी करेंगे।’’

अहमद ने कहा कि बाबर की अंगुली में फ्रैक्चर नहीं हुआ है और उन्हें उम्मीद है कि दर्द कम हो जाएगा जिससे बाबर 27 अगस्त से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेल सकेंगे।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द

ताजा खबर