आईटीईसी सदस्य देशों के अधिकारियों के लिए वित्तीय अपराधों पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया गया
आईटीईसी सदस्य देशों के अधिकारियों के लिए वित्तीय अपराधों पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया गया
नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय के ‘भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग’ कार्यक्रम के तहत 13 देशों के 30 अधिकारियों के लिए आर्थिक अपराधों की जांच पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किया।
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि सीबीआई अकादमी में बुधवार को संपन्न हुए इस पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से आर्थिक अपराधों की जांच पर ध्यान दिया गया।
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आर्थिक अपराध के मामलों से निपटने में जागरूकता, जानकारी और व्यावहारिक कौशल को बेहतर बनाने के लिए जानकारी दी गई। इसमें इन मामलों से जुड़ी चुनौतियां, मानक संचालन प्रक्रियाएं और जांच एवं अभियोजन के लिए सबसे अच्छे तरीकों के बारे में बताया गया।
इस पाठ्यक्रम में भूटान, फिजी, इस्वातीनी राजशाही (पूर्व में स्वाजीलैंड), लेबनान, लेसोथो, लाइबेरिया, मालदीव, मॉरीशस, मैक्सिको, ओमान, तंजानिया, थाईलैंड और जाम्बिया के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


