IPS Tranfer News: होली से एक दिन पहले राजधानी पुलिस में बड़ी सर्जरी, बदले गए कई जगहों के ACP-DCP, एक साथ 50 IPS इधर से उधर
होली से एक दिन पहले राजधानी पुलिस में बड़ी सर्जरी, बदले गए कई जगहों के ACP-DCP, Delhi Police IPS Transfer Latest List
नई दिल्लीः Delhi Police IPS Transfer Latest List दिल्ली पुलिस में मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 और दानिप्स के 20 अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए गए। उपराज्यपाल की स्वीकृति से जारी इस आदेश में विशेष आयुक्तों, संयुक्त आयुक्तों, अतिरिक्त आयुक्तों और पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) सहित विभिन्न स्तरों पर परिवर्तन किए गए हैं। इसकी जद में जिला पुलिस, अपराध, यातायात, सुरक्षा और विशेष इकाइयों आई हैं।
वरिष्ठ स्तर पर फेरबदल में, संजय कुमार जैन को पुलिस आयुक्त के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में तैनात किया गया है। साथ ही उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त (तकनीक और पीआई) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जबकि संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) किमे कामजिंग को संयुक्त पुलिस आयुक्त (सशस्त्र पुलिस) के पद पर नियुक्त किया गया है। धीरज कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त (सशस्त्र पुलिस) के पद से संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पद पर भेजा गया है, जहां वह मादक पदार्थों रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) के प्रमुख होंगे। अजीत कुमार सिंगला को संयुक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी रेंज) के रूप में तैनात किया गया है और संजय कुमार त्यागी संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।
Delhi Police IPS Transfer Latest List अतिरिक्त आयुक्त स्तर पर, मोनिका भारद्वाज को यातायात इकाई से स्थानांतरित करके अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (आईएफएसओ) बनाया गया है, जबकि विजयंता आर्य को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) के पद पर तैनात किया गया है। सत्यवीर कटारा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (भर्ती) का प्रभार दिया गया है और निधिन वलसन को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (तकनीक एवं पीआई) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अभिषेक धनिया को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध-एएनटीएफ) के पद पर तैनात किया गया है। जिला स्तर पर भी कई फेरबदल की घोषणा की गई है। बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा को नयी दिल्ली का डीसीपी बनाया गया है, जबकि यातायात के डीसीपी शशांक जायसवाल का तबादला रोहिणी जिले के डीसीपी के पद पर किया गया है। राजीव कुमार को पूर्वी दिल्ली के डीसीपी और कुशल पाल सिंह को द्वारका के डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है।
राजेंद्र प्रसाद मीना को शाहदरा के डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है, जबकि आकांक्षा यादव का तबादला उत्तर पश्चिम दिल्ली की डीसीपी के रूप में किया गया है। विक्रम सिंह को बाहरी दिल्ली का डीसीपी और अनंत मित्तल को दक्षिण दिल्ली के डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है। रोहित राजबीर सिंह को मध्य दिल्ली के डीसीपी का कार्यभार दिया गया है। कई इकाइयों में भी फेरबदल हुआ है, जिसमें दक्षिण दिल्ली के डीसीपी के रूप में कार्यरत अंकित चौहान को डीसीपी (विशेष शाखा) के पद पर तैनात किया गया है और द्वारका के डीसीपी रहे अंकित कुमार सिंह को डीसीपी (सतर्कता) का पद दिया गया है। शोभित डी सक्सेना को यातायात के डीसीपी के रूप में तैनात किया गया है, जबकि भरत रेड्डी बोम्मारेड्डी ने डीसीपी (रेलवे) का कार्यभार संभाला है, साथ ही उन्हें डीसीपी (मेट्रो) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में, सुधांशु वर्मा को डीसीपी (सुरक्षा-प्रधानमंत्री), संदीप गुप्ता को डीसीपी (यातायात), विनीत कुमार को डीसीपी (तकनीक और पीआई) और सुमित कुमार झा को डीसीपी (सीपी सचिवालय-अपराध) के रूप में नियुक्त किया गया है।
दानिप्स के 20 अधिकारियों के तबादले
दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा (दानिप्स) कैडर में, व्यापक प्रशासनिक प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, शाहदरा, उत्तर, बाहरी, दक्षिण-पूर्व और रोहिणी सहित विभिन्न जिलों में वर्तमान ड्यूटी-प्रभार व्यवस्था के तहत कई सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) को अतिरिक्त डीसीपी की जिम्मेदारियां दी गई हैं।इस फेरबदल में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र सिंह का महानिदेशक (होम गार्ड) के पद पर, आनंद मोहन का महानिदेशक (जेल) के पद पर और सुरेंद्र सिंह यादव का महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) के पद पर तबादला भी शामिल है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बड़े पैमाने के फेरबदल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के जिलों और विशेष इकाइयों में पुलिस व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना और मजबूत करना है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Donald Trump on War: लम्बा चलेगा ईरान और इजरायल का युद्ध!.. होगी बड़े पैमाने पर बेगुनाहों की मौत!.. डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से मची खलबली
- Municipal Workers Protest : त्योहार से ठीक पहले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर उठाया ये बड़ा कदम, प्रशासन के उड़े होश
- Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

Facebook


