Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोर आयुष पर सिगरेट न देने के विवाद पर गोली चलाने के आरोप में फरार आरोपी अनुज कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास अवैध कट्टा और एक्टिवा बाइक बरामद हुई।

Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

Gwalior Crime News / Image Source : IBC24

Modified Date: March 2, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: March 2, 2026 11:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मामूली सिगरेट विवाद पर किशोर पर गोलीबारी।
  • आरोपी अनुज कुशवाह गिरफ्तार, पहले कपिल किरार भी गिरफ्त में।
  • आरोपी के पास अवैध कट्टा और एक्टिवा बाइक बरामद।

ग्वालियर : Gwalior Crime News मध्य प्रदेश के ग्वालियर ज़िले में सिगरेट न देने के मामूली विवाद पर 17 वर्षीय किशोर को गोली मार कर फरार हुए हत्या के प्रयास के आरोपी अनुज कुशवाह को पुलिस ने सेवा नगर से गिरफ्तार कर लिया है। ग्वालियर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को एक कट्टे और एक्टिवा बाइक के साथ दबोचा। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए आया हुआ था।

11 फरवरी को किया था जानलेवा हमला

मिली जानकारी के अनुसार, 11 फरवरी को ग्वालियर थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय आयुष परिहार पर चंदनपुरा कलारी के पास जानलेवा हमला हुआ था। एक्टिवा पर आए अनुज कुशवाह और कपिल किरार ने आयुष पर कट्टे से गोली चला दी थी, जो उसके कमर और हाथ में लगी थी। पुलिस जांच में पता चला कि इस हमले की वजह महज एक सिगरेट थी। घटना से करीब 20 दिन पहले आरोपियों ने आयुष से सिगरेट पिलाने को कहा था, लेकिन आयुष द्वारा इनकार किए जाने का बदला लेने के लिए उन्होंने उस पर गोलीबारी की। इस पूरे मामले में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी कपिल किरार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अनुज फरार चल रहा था।

पुलिस चेकिंग में आरोपी की गिरफ्तारी

आज शाम थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा और उनकी टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे अनुज कुशवाह को जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध कट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़े :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.