उत्तराखंड के एक उद्यान में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वृक्ष लगाए गए

उत्तराखंड के एक उद्यान में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वृक्ष लगाए गए

उत्तराखंड के एक उद्यान में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वृक्ष लगाए गए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: June 26, 2021 10:57 am IST

देहरादून, 26 जून (भाषा) उत्तराखंड वन विभाग ने हल्द्वानी में एक एकड़ में एक ऐसा उद्यान तैयार किया है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में पाए जाने वाले वृक्षों की प्रजातियां लगायी गयी हैं।

मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि इस उद्यान का नाम ‘भारत वाटिका’ रखा गया है। इसका उद्घाटन विद्यालय में पढ़ने वाली दो लड़कियों ने शनिवार को किया।

उन्होंने बताया कि यहां 28 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों की 24 प्रजातियों के वृक्ष हैं। उन्होंने कहा कि इसमें आम, बरगद, पीपल, नारियल और साल के ऐसे वृक्ष हैं, जो कई राज्यों में पाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि यह एक अद्भुत पहल है क्योंकि देश में यह पहला ऐसा स्थान हैं, जहां देश के अलग-अलग राज्यों के पेड़ एक जगह मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीपल, सीता-अशोक और बरगद के अलावा यहां नाग-केसर या आयरन वुड (मिजोरम), चिनार (कश्मीर), चंदन (कर्नाटक). बेहद सुगंधित अगरवुड वृक्ष (त्रिपुरा), ब्रेडरूट (लक्षद्वीप), एलेस्टोनिया (पश्चिम बंगाल) पुडॉक (अंडमान-निकोबार) जैसे वृक्ष यहां हैं।

भाषा स्नेहा माधव

माधव


लेखक के बारे में