पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में रुझान एआईएनआरसी नीत राजग की बढ़त का संकेत दे रहे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में रुझान एआईएनआरसी नीत राजग की बढ़त का संकेत दे रहे

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में रुझान एआईएनआरसी नीत राजग की बढ़त का संकेत दे रहे
Modified Date: May 4, 2026 / 09:58 am IST
Published Date: May 4, 2026 9:58 am IST

पुडुचेरी, चार मई (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सोमवार को डाक मतपत्रों की गणना के प्रारंभिक रुझान ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन को बढ़त का संकेत दे रहे हैं।

प्रारंभिक चरण की मतगणना के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में कड़ी टक्कर के बीच एआईएनआरसी दस निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है जबकि कांग्रेस पांच निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।

सभी छह निर्धारित मतगणना केंद्रों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में