तृणमूल की सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में मतगणना में देरी का आरोप लगाया

तृणमूल की सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में मतगणना में देरी का आरोप लगाया

तृणमूल की सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में मतगणना में देरी का आरोप लगाया
Modified Date: May 4, 2026 / 02:30 pm IST
Published Date: May 4, 2026 2:30 pm IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना में देरी का आरोप लगाया।

राज्य में पिछले महीने दो चरणों में मतदान हुआ था।

घोष ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि करीब 100 सीट के रुझान अब तक भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं।

घोष ने पोस्ट में सवाल किया, ‘‘ईसीआई द्वारा 100 सीट के रुझान अब भी अपलोड नहीं किए गए हैं। मतगणना में यह देरी क्यों हो रही है? मतगणना इतनी धीमी क्यों है? अब तक केवल एक या दो दौर की ही गिनती क्यों हुई है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं और हर वोट की गिनती होने तक नहीं हटेंगे। जय बांग्ला।’’

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 192 सीट पर आगे है जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 95 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

भाषा सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में