Sunetra Pawar Victory News: सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, इतने लाख वोटों जीती चुनाव, बना डाला सबसे बड़ा जीत का रिकॉर्ड
Sunetra Pawar Victory News: सुनेत्रा पवार ने रचा इतिहास, इतने लाख वोटों जीती चुनाव, टूट गया ये बड़ा रिकॉर्ड
Sunetra Pawar Victory News/Photo Credit: IBC24
- सुनेत्रा पवार ने 2.18 लाख वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की
- देश में सबसे बड़े वोट मार्जिन का रिकॉर्ड बना
- बारामती उपचुनाव में 2.23 लाख लोगों ने किया मतदान
Sunetra Pawar Victory News: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा उपचुनाव में सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ये जीत का अंतर पूरे देश में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि साल 2022 में उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद सीट पर सुनील कुमार शर्मा ने 2,14,835 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
मतदाताओं का जताया आभार
बारामती विधानसभा क्षेत्र (Sunetra Pawar Victory News) में कुल 4,82,000 रजिस्टर्ड मतदाता हैं, लेकिन इस उपचुनाव में 2,23,000 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया है। ऐतिहासिक जीत के बाद सुनेत्रा पवार ने मतदाताओं का आभार जताया है। सुनेत्रा पवार ने कहा, अजित पवार के चले जाने के बाद ये पहला चुनाव है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ये चुनाव लड़ना पड़ेगा। बारामती के लोगों का ये प्यार और वोट अजित दादा को सच्ची श्रद्धांजलि है। मैं तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करती हूं। सुनेत्रा ने आगे कहा, ‘बारामती मेरा परिवार है। शरद पवार सहित मुझे जो समर्थन मिला है, वो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
कौन है सुनेत्रा पवार?
आपको बता दें कि एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar Victory News) को महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बन गई थी। अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हो गया था और उनके निधन के बाद ये पद ख़ाली हुआ था।
ये भी पढ़ें
- BJP Won West Bengal: पश्चिम बंगाल में लहराया भगवा तो गदगद दिखे सीएम साय! कहा- TMC की निरंकुश सरकार से जनता को मिलेगी निजात, सुनिए और क्या कहा?
- Rita Bahuguna Joshi husband death: BJP के इस पूर्व सांसद के पति का निधन, सीएम ने जताया शोक, जानिए कैसे गई जान?
- Vidhan sabha Chunav Parinam 2026 Live: ‘यह एक सोची-समझी चाल है’, बंगाल में बीजेपी की आंधी के बीच ममता का बड़ा आरोप

Facebook


