Mamata Banerjee Latest Video: ‘मैंने पहले ही कहा था….’ बंगाल में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा, ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा दीदी ने…

Mamata Banerjee Latest Video: पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना के बीच ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है।

Mamata Banerjee Latest Video: ‘मैंने पहले ही कहा था….’ बंगाल में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही भाजपा, ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा दीदी ने…

Mamata Banerjee Press Conference/Image Credit: X Handle

Modified Date: May 4, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: May 4, 2026 5:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना के बीच ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है।
  • ममता बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, जहां तृणमूल कांग्रेस की जीत हो रही है।
  • ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है।

Mamata Banerjee Latest Video: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक़ भाजपा बंगाल में प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक डेटा के मुताबिक बीजेपी ने शाम 4:30 बजे तक 198 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। भाजपा ने 9 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और बाकी सीटों पर मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना के बीच ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है। ममता बनर्जी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, जहां तृणमूल कांग्रेस की जीत हो रही है, वहां मतगणना धीरे की जा रही है। इतना ही नहीं उन्होंने कई और भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

आखिरी वोट काउंट तक डेट रहेंगे

ममता बनर्जी ने भाजपा की रुझानों में जीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, ‘मैंने पहले ही बोला था कि जब तक आखिरी वोट काउंट न हो जाए तब तक डटे रहेंगे। हमारा वोट शेयर का आखिरी राउंड के तक पता चलेगा, हम लोग जीतेंगे। ये लोग केंद्रीय बल के द्वारा हमारे लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। (Mamata Banerjee Latest Video) जहां हम जीत रहे हैं, वहां वोट गणना धीमे हो रही है, लेकिन हम ही जीतेंगे। मैंने कल भी कहा था, कार्यकर्ता जमीन पर डटे रहें।’

बंगाल चुनाव में भाजपा ने दिखाया दम

Mamata Banerjee Latest Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बंगाल के रुझानों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा 198 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 89 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा मेखलीगंज, माथाभांगा, कूचबिहार उत्तर, कूचबिहार दक्षिण, सीतलकुची, सिताई, दिनहाटा, नाटाबाड़ी, तुफानगंज, कुमारग्राम, कालचीनी, (Mamata Banerjee Latest Video) अलीपुरद्वार, फालाकाटा, मदारीहाट, धुपगुड़ी, मयनागुड़ी, जलपाईगुड़ी और राजगंज सीट पर आगे चल रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.