त्रिवेणी कला संगम ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया
त्रिवेणी कला संगम ने अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) कला एवं शिक्षा केंद्र ‘त्रिवेणी कला संगम’ अपनी स्थापना का 75वां वर्ष मना रहा है। दिल्ली में अपनी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए इसने प्रदर्शनियां, संगोष्ठी, कला और शिल्प कार्यशालाएं आयोजित कीं।
‘त्रिवेणी कला संगम’ की स्थापना 1950 में हुई थी और कनॉट प्लेस में किराए के दो कमरों से 1963 में इसे मंडी हाउस की एक इमारत में स्थांतरित कर दिया गया। इसके स्थापना के 75 साल की यात्रा का जश्न शुक्रवार को एक विशेष समारोह में मनाया गया।
संस्थान ने एक बयान में कहा, ‘‘1950 में अपनी स्थापना के बाद से दिवंगत सुंदरी के. श्रीधरानी द्वारा लगभग अकेले ही अपने धैर्य और दृढ़ता के माध्यम से बनाई गई संस्था ने विभिन्न विषयों में कलाकारों, अदाकारों और शिक्षकों की पीढ़ियों को सींचा है, और भारत के आधुनिक कलात्मक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’
भाषा शुभम शफीक
शफीक

Facebook


