नागार्जुन सागर सीट पर उपचुनाव में टीआरएस को बढ़त

नागार्जुन सागर सीट पर उपचुनाव में टीआरएस को बढ़त

नागार्जुन सागर सीट पर उपचुनाव में टीआरएस को बढ़त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: May 2, 2021 9:10 am IST

हैदराबाद, दो मई (भाषा) सत्तारूढ़ टीआरएस पार्टी के प्रत्याशी नोमूला भगत नागार्जुन सागर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए जारी मतगणना के, अब तक आ रहे रुझान में बढ़त बनाए हुए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भगत 15 दौर की मतगणना के बाद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी के जाना रेड्डी से 9,842 मतों से आगे चल रहे हैं।

इस सीट पर उपचुनाव पिछले साल दिसंबर में टीआरएस के मौजूदा विधायक नोमूला नरसिम्हैया के निधन के चलते आवश्यक हो गया था। इस सीट के लिए मतदान 17 अप्रैल को हुआ था।

भाजपा ने पी रविकुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस प्रत्याशी जाना रेड्डी पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे थे।

वह 2018 के विधानसभा चुनावों में इसी सीट से हार चुके हैं।

भाषा

नेहा मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में