ट्रक में आग लगायी गयी, चालक की मौत

ट्रक में आग लगायी गयी, चालक की मौत

ट्रक में आग लगायी गयी, चालक की मौत
Modified Date: February 23, 2023 / 11:17 pm IST
Published Date: February 23, 2023 11:17 pm IST

लातेहार, 23 फरवरी (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में बरियातू थानाक्षेत्र के फूलबसिया कोल साइडिंग के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने कथित रूप से एक ट्रक में आग लगा दी जिससे उसके चालक की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची से करीब 100 किलोमीटर दूर बरियातू थानाक्षेत्र में आज यह घटना घटी और जान गंवाने वाले चालक की पहचान रूपलाल महतो के रूप में हुई है।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनि अंजान ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा, ‘‘ एफएसएल की एक टीम बुलायी गयी है और उसने घटनास्थल से नमूने लिये हैं।’’

थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने कहा कि घटना की सटीक वजह का पता नहीं चला है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्घटना थी या कोई साजिश, वह हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा।’’

भाषा, सं, इन्दु राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में