पलामू से टीएसपीसी का स्वयंभू एरिया कमांडर गिरफ्तार

पलामू से टीएसपीसी का स्वयंभू एरिया कमांडर गिरफ्तार

पलामू से टीएसपीसी का स्वयंभू एरिया कमांडर गिरफ्तार
Modified Date: July 8, 2023 / 03:49 pm IST
Published Date: July 8, 2023 3:49 pm IST

मेदिनीनगर (झारखंड), आठ जुलाई (भाषा) झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सल संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के स्वयंभू एरिया कमांडर संतोष भुइयां को शनिवार सुबह पलामू से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि भुइयां (31) चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और टीएसपीसी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा था।

पलामू जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मुठभेड़ के बाद भुइयां ने पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के नागर गांव में पनाह लिया था, जहां पुलिस के विशेष दल ने छापामारी करके उसे आज गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं इन्दु अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में