Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Chhattisgarh Rain Alert | Photo Credit: AI
- कई जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश
- मंगलवार को कई शहरों के तापमान में गिरावट
- मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की
रायपुर: Chhattisgarh Rain Alert पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
अगले पांच दिनों में होगी बारिश
Chhattisgarh Monsoon Update मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से आगामी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का दौर जारी रहेगा।
तापमान में हल्की गिरावट
बात करें बीते दिन मंगलवार की तो प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज़्यादा राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बालोद में 40.6, रायपुर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर में 40.3, सक्ती में 39.1 डिग्री तापमान पहुंचा और जगदलपुर में 35.6, अंबिकापुर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- Pendra Murder Case: पेंड्रा ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! इस वजह से दिया गया था वारदात को अंजाम, यहां से बुलाए गए थे शूटर, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार
- Vande Bharat: TMC में ‘फूट’ की आहट, ‘दीदी’ के तीखे तेवर, ममता का हल्लाबोल… बंगाल में फिर बवाल! क्या प्रदेश में दोहराया जाएगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’

Facebook


