Siddaramaiah CWC Membership: सीएम पद के बदले कांग्रेस ने सिद्धारमैय्या को दिया बड़ा इनाम.. बनाये गये इस सबसे ताकतवर कमेटी के सदस्य, आज नए मुख्यमंत्री का शपथ भी
Former CM Siddaramaiah Became CWC Member: कांग्रेस ने सिद्धारमैया को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाया, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच मिली बड़ी जिम्मेदारी।
Former CM Siddaramaiah Became CWC Member || Image- The South First
- सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया।
- सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली समिति है।
- आज डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने के बीच कांग्रेस ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने उन्हें कांग्रेस की सबसे ताकतवर बॉडी कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) किसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को जारी बयान में इस नियुक्ति की जानकारी दी। (Former CM Siddaramaiah Became CWC Member) उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। बता दें कि, सीडब्लूसी कांग्रेस कार्यसमिति पार्टी की सबसे अहम निर्णय लेने वाली समिति मानी जाती है। इसमें शामिल नेताओं की भूमिका संगठन की नीतियां तय करने और बड़े फैसलों में अहम होती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
दिल्ली में हुई अहम बैठक, नई कैबिनेट पर हुआ मंथन
इस नियुक्ति से पहले मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया शामिल हुए। बैठक में कर्नाटक की नई कैबिनेट के गठन, मंत्रियों के चयन और आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई।
शपथ ग्रहण से पहले तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां
कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस के भीतर लगातार बैठकों का दौर जारी है। राज्य के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचकर पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं। (Former CM Siddaramaiah Became CWC Member) इन बैठकों में सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
Heartiest congratulations to Shri @siddaramaiah ravaru on being appointed as a member of the Congress Working Committee (CWC), the highest decision-making body of the Indian National Congress.
His vast administrative experience, unwavering commitment to social justice, and… pic.twitter.com/WMo746LsZz
— M B Patil (@MBPatil) June 3, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि नई कैबिनेट में किन नेताओं को जगह मिलेगी और किसे कौन-सा विभाग सौंपा जाएगा। इसी बीच कर्नाटक कांग्रेस के विधायक प्रियंक खड़गे भी मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। माना जा रहा है कि, पार्टी नेतृत्व उन्हें भी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। बहरहाल डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार शाम 4 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित होना है।
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र ने 36,585 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी; 56 लाख किसानों को होगा लाभ
केरल में तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित
नौकरी दिलाने के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया, टीवीके के दो पदाधिकारी गिरफ्तार
साकेत हादसा : इमारत के मालिक को चार मंजिलों से प्रति माह होती थी 10 लाख रुपये की आमदनी
अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हरियाणा के पंचकूला में भंडाफोड़
आतंकियों को उस क्षेत्र से पकड़ा जा रहा जिसे सपा का गढ़ माना जाता है : ओम प्रकाश राजभर

Facebook


