टीटीडी को मंदिर निर्माण के वास्ते असम में भूखंड मिला

टीटीडी को मंदिर निर्माण के वास्ते असम में भूखंड मिला

टीटीडी को मंदिर निर्माण के वास्ते असम में भूखंड मिला
Modified Date: June 10, 2026 / 02:14 pm IST
Published Date: June 10, 2026 2:14 pm IST

तिरुपति, 10 जून (भाषा) तिरुमला तिरुपति देवस्थान (टीटीडी) ने गुवाहाटी में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण के लिए असम में 10 एकड़ से ज्यादा जमीन का कब्जा आधिकारिक तौर पर ले लिया है।

टीटीडी अध्यक्ष बी आर नायडू ने कहा कि असम सरकार ने मंदिर के लिए कामरूप ज़िले के सोनापुर क्षेत्र में 10.3 एकड़ ज़मीन आवंटित की है।

मंदिर प्रबंधन की ओर से मंगलवार को जारी की गयी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टीटीडी ने गुवाहाटी में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के निर्माण के लिए असम सरकार द्वारा आवंटित 10.33 एकड़ ज़मीन का आधिकारिक तौर पर कब्ज़ा ले लिया है।’’

यह भूखंड आवंटन विभिन्न राज्यों की राजधानियों में श्रीवारी मंदिर बनाने की टीटीडी की पहल के अनुरूप है।

बीआर नायडू और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस परियोजना के बारे में असम सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की थी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और टीटीडी के न्यास बोर्ड ने भी आधिकारिक वार्ता के माध्यम से इस काम में सहयोग दिया।

मंगलवार को असम के महानगर उपायुक्त ने टीटीडी को ज़मीन के कब्ज़े का प्रमाणपत्र सौंपा।

बी आर नायडू ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन शीघ्र ही किया जायेगा।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव


लेखक के बारे में