कर्नाटक के तुमकुरु में व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली
कर्नाटक के तुमकुरु में व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बेटों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली
तुमकुरु (कर्नाटक), दो मई (भाषा) तुमकुरु जिले में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने दो नाबालिग बेटों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना कुनिगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलाकेरे गांव में हुई।
शिवन्ना तथा उनके छह और 11 वर्ष के दो बेटे आज सुबह अपने घर में मृत पाए गए।
पुलिस के अनुसार, शिवन्ना एक निजी कारखाने में काम करता था और एक गांव के मंदिर में पुजारी भी था।
पुलिस ने बताया कि वह अपनी पत्नी के हेमंत नाम के एक व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध को लेकर परेशान था।
तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक के. वी. ने बताया कि इस मुद्दे के कारण लगातार घरेलू कलह हो रहा था और पूर्व में स्थानीय समुदाय के सदस्यों को शामिल कर एक परामर्श सत्र आयोजित किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि एक रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शिवन्ना के खिलाफ अपने बच्चों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उसकी पत्नी काव्या और हेमंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
भाषा
शुभम सुभाष
सुभाष

Facebook


