त्विषा शर्मा की मौत का मामला: सीबीआई ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया

त्विषा शर्मा की मौत का मामला: सीबीआई ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया

Modified Date: May 28, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: May 28, 2026 6:11 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी उनकी सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को गिरिबाला की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने गिरिबाला को हिरासत में लेने से पहले भोपाल के बाग मुग़लिया एक्सटेंशन क्षेत्र स्थित उनके आवास पर उनसे पूछताछ की।

त्विषा का अधिवक्ता पति समर्थ सिंह पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में है।

अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई दोनों आरोपियों के बयानों के संबंध में आमना-सामना कराकर उनसे हिरासत में पूछताछ करने की योजना बना रही है, ताकि 12 मई को 33 वर्षीय त्विषा की मौत से संबंधित परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी गिरिबाला को सक्षम अदालत के समक्ष पेश कर उनकी हिरासत की मांग करेगी।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में