टीवीके को अधिकतर मतदाताओं का समर्थन प्राप्त नहीं है: उदयनिधि

टीवीके को अधिकतर मतदाताओं का समर्थन प्राप्त नहीं है: उदयनिधि

टीवीके को अधिकतर मतदाताओं का समर्थन प्राप्त नहीं है: उदयनिधि
Modified Date: May 13, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: May 13, 2026 4:12 pm IST

चेन्नई, 13 मई (भाषा) तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को कहा कि राज्य में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार को अधिकतर मतदाताओं का समर्थन प्राप्त नहीं है।

स्टालिन ने साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) विधायकों के एक वर्ग का समर्थन लेने के सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाया।

टीवीके सरकार के शक्ति परीक्षण की कार्यवाही के दौरान अपने भाषण में उन्होंने सरकार से पिछली द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने का भी आग्रह किया।

द्रमुक ने विश्वास मत के दौरान बहिर्गमन किया और मतदान से परहेज किया। शक्ति परीक्षण में सी. जोसफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार को 144 वोट मिले।

टीवीके सरकार गठन के संबंध में उदयनिधि ने कहा, ‘पहली बात तो यह है कि अधिकतर लोगों ने टीवीके को वोट नहीं दिया।’

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में लगभग 4.93 करोड़ लोगों ने मतदान किया।

उन्होंने कहा, ‘क्या आप जानते हैं कि सत्ताधारी पार्टी को कितने लोगों ने वोट दिया? सिर्फ 1.72 करोड़। बाकी लगभग 3.21 करोड़ लोगों ने आपकी पार्टी के खिलाफ वोट दिया और आपको यह समझना होगा।’

उन्होंने दावा किया कि लगभग 65 प्रतिशत मतदाताओं ने विजय के नेतृत्व वाली टीवीके पार्टी को ‘अस्वीकार’ कर दिया है।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में