टीवीके सरकार पांच साल पूरे करेगी, कांग्रेस पूरा समर्थन देगी: मंत्री विश्वनाथन

टीवीके सरकार पांच साल पूरे करेगी, कांग्रेस पूरा समर्थन देगी: मंत्री विश्वनाथन

टीवीके सरकार पांच साल पूरे करेगी, कांग्रेस पूरा समर्थन देगी: मंत्री विश्वनाथन
Modified Date: May 21, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: May 21, 2026 5:20 pm IST

चेन्नई, 21 मई (भाषा) कांग्रेस नेता और उच्च शिक्षा मंत्री पी विश्वनाथन ने बृहस्पतिवार को दावा कि मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

विश्वनाथन ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में टीवीके नीत सरकार का पूरा समर्थन करेगी।

कांग्रेस के पांच विधायक हैं। पार्टी ने विश्वास मत के दौरान टीवीके का समर्थन किया है।

लोक भवन में पर्यटन मंत्री राजेश कुमार एस के साथ मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विश्वनाथन यहां कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगई से मुलाकात की।

विश्वनाथन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री की हर योजना और पहल को अपना पूरा समर्थन देगी।’’

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संदर्भ में एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, “हमारे नेता, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तमिलनाडु को नीट से छूट देने की अपील की है। मैं भी इस मांग का समर्थन करता हूं। तमिलनाडु को नीट की जरूरत नहीं है।’’

भाषा वैभव सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में