महिला को पेड़ से बांध कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महिला को पेड़ से बांध कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

महिला को पेड़ से बांध कर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 30, 2024 / 01:10 am IST
Published Date: August 30, 2024 1:10 am IST

जयपुर,29 अगस्त (भाषा) राजस्थान के सांचौर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन एक महिला को पेड़ से बांध कर कथित मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नरसाणा गांव में रक्षाबंधन के दिन एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके रिश्तेदारों द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि महिला की ओर से इस संबंध में बृहस्पतिवार को मामला दर्ज करवाया गया और मारपीट करने वाले महिला के रिश्तेदार मंगलाराम और हीराराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि उन्हें महिला द्वारा गलत काम किए जाने का संदेह था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज शोभना

शोभना


लेखक के बारे में