मध्य दिल्ली में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

मध्य दिल्ली में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

मध्य दिल्ली में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
Modified Date: June 29, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: June 29, 2026 10:29 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) मध्य दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10:10 बजे हुआ।

उनके मुताबिक, इस मार्ग पर दीनदयाल उपाध्याय पार्क के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक शिवन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में तीन अन्य घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि आईपी एस्टेट थाने में लापरवाही से गाड़ी चलाने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। टक्कर में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को फोरेंसिक और मैकेनिकल जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में