अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली बाइक पर पलटी, दो भाइयों की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली बाइक पर पलटी, दो भाइयों की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली बाइक पर पलटी, दो भाइयों की मौत
Modified Date: September 27, 2024 / 05:31 pm IST
Published Date: September 27, 2024 5:31 pm IST

जयपुर, 27 सितंबर (भाषा) जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर के बाद दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि रिंग रोड पर खेतापुरा के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गयी । उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार घासी महावर (35) और उसके छोटे भाई मुकेश (34) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक घटनास्थल से भाग गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में