पंजाब के अमृतसर, तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो चीनी ड्रोन बरामद

पंजाब के अमृतसर, तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो चीनी ड्रोन बरामद

पंजाब के अमृतसर, तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो चीनी ड्रोन बरामद
Modified Date: October 29, 2023 / 03:04 pm IST
Published Date: October 29, 2023 3:04 pm IST

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के अमृतसर और तरनतारन जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अलग-अलग स्थानों से दो ड्रोन बरामद किये गए। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विशेष सूचना के आधार पर बीएसएफ ने रविवार को अमृतसर के दाओके गांव के पास खोजबीन अभियान चलाया।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बीएसएफ जवानों ने एक खेत से एक चीनी ड्रोन बरामद किया।

तरनतारन के ढोलन गांव में शनिवार शाम बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक और ड्रोन बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि बरामद किया गया ड्रोन एक चीनी क्वाडकॉप्टर था।

उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसे बीएसएफ ने विफल कर दिया।

भाषा खारी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में