राजस्थान में पटवारी सहित दो कर्मचारी 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान में पटवारी सहित दो कर्मचारी 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान में पटवारी सहित दो कर्मचारी 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Modified Date: March 12, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: March 12, 2026 5:20 pm IST

जयपुर, 12 मार्च (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को जयपुर में एक पटवारी सहित दो कर्मचारियों को 30 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पंचायत मानसर खेडी (तहसील बस्सी) के ग्राम प्रतिहारी अशोक कुमार व हल्का झर के पटवारी विक्रम बुनकर को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि पटवारी को कृषि भूमि का सह खातेदारों के बीच आपसी सहमति से विभाजन का प्रार्थना पत्र दिया था और पटवारी यह काम करने की एवज मे रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा है।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज आरोपी ग्राम प्रतिहारी अशोक कुमार तथा पटवारी विक्रम बुनकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। भाषा पृथ्वी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में