माही नदी में नाव पलटी, आठ साल के बच्चे सहित दो लापता

माही नदी में नाव पलटी, आठ साल के बच्चे सहित दो लापता

माही नदी में नाव पलटी, आठ साल के बच्चे सहित दो लापता
Modified Date: May 5, 2026 / 08:19 pm IST
Published Date: May 5, 2026 8:19 pm IST

जयपुर, 5 मई (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मंगलवार को माही नदी में एक नौका पलटने की घटना में एक आठ वर्षीय बच्चा और एक युवक लापता हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना भैंसाउ गांव के पास अरथुना थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान नौका में 10–11 लोग सवार थे।

अरथुना थाने के प्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि आठ से नौ लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि जयेश (21) और मानव (8) लापता हो गए।

उन्होंने कहा, “स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस टीमों की मदद से तुरंत खोज अभियान शुरू किया गया।”

पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल रैगर ने बताया कि नाव पूरी तरह डूब चुकी है और अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि सभी लोग भानो का पाड़ा गांव के निवासी थे और माही व अनास नदियों के संगम पर स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी दोपहर में यह हादसा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि नाव एक स्थानीय व्यक्ति चला रहा था और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सवार लोगों के पास लाइफ जैकेट नहीं थे।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन


लेखक के बारे में