जयपुर से दो जापानी पर्यटक लापता : राजस्थान पुलिस

जयपुर से दो जापानी पर्यटक लापता : राजस्थान पुलिस

जयपुर से दो जापानी पर्यटक लापता : राजस्थान पुलिस
Modified Date: February 10, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: February 10, 2026 5:03 pm IST

जयपुर, 10 फरवरी (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूमने आए दो जापानी पर्यटकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अशोक नगर के थाना प्रभारी मोती लाल शर्मा ने बताया कि इन पर्यटकों द्वारा किराए पर ली गई टैक्सी के चालक ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये दोनों पुरुष पर्यटक नयी दिल्ली से जयपुर आए थे और सात फरवरी को एक होटल में रुके। टैक्सी का चालक दोनों पर्यटकों को शनिवार रात अशोक नगर थाना क्षेत्र के एक रेस्तरां ले गया लेकिन वे टैक्सी में वापस नहीं आए।

उन्होंने कहा, ‘चालक ने रविवार सुबह तक पर्यटकों का इंतजार किया लेकिन उन्होंने उससे संपर्क नहीं किया। वे अपने होटल भी नहीं पहुंचे जिसके बाद टैक्सी चालक ने पुलिस थाने जाकर सोमवार को शिकायत दर्ज कराई।’

थाना प्रभारी के अनुसार इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

भाषा

पृथ्वी

रवि कांत


लेखक के बारे में