बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 24 घायल

बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 24 घायल

बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 24 घायल
Modified Date: August 8, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: August 8, 2026 9:28 pm IST

बेंगलुरु, आठ अगस्त (भाषा) बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बस चालक और परिचालक की मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा एक्सप्रेसवे के बिदादी क्षेत्र में हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कोझिकोड की केएसआरटीसी बस चालक अरुण एन. एम. और परिचालक मिदिलेश के. के तौर पर की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बस चालक और परिचालक ने दम तोड़ दिया जबकि घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, संदेह है कि बस चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर लगे साइनबोर्ड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अधिकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद व्यस्त एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में