कोटा में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत, एक अन्य घायल

कोटा में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत, एक अन्य घायल

कोटा में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत, एक अन्य घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 13, 2022 4:38 pm IST

कोटा (राजस्थान), 13 अगस्त (भाषा) राजस्थान के कोटा में कुन्हरी थानाक्षेत्र के शंभूपुरा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हई जब मोटरसाइकिल के फिसल जाने से उस पर सवार दो व्यक्ति पीछे से आ रही एक वाहन से कुचल गए और उनकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात मोटरसाइकिल के सामने एक आवारा मवेशी के आ जाने से हुई इस घटना में बाइक सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनमें से दो को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बारां जिले के सोरसान निवासी हरिओम कहार (27) और कोटा जिले में कैथून कस्बे के मोनू कहार (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि वे शुक्रवार रात कैथून शहर से जयपुर जा रहे थे, जब रात करीब साढ़े दस बजे आवारा मवेशियों से बचने के प्रयास में उनकी बाइक शंभूपुरा गांव के पास सड़क पर फिसल गई।

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में