बिजली के खंभे से टकराई कार, दो की मौत

बिजली के खंभे से टकराई कार, दो की मौत

बिजली के खंभे से टकराई कार, दो की मौत
Modified Date: February 15, 2026 / 05:47 pm IST
Published Date: February 15, 2026 5:47 pm IST

जयपुर, 15 फरवरी (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में अवैध अफीम की भूसी भरी हुई थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सहायक उप-निरीक्षक मोहनराम ने बताया कि नागौर से नोखा की ओर जा रही कार पहले एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर गाड़ी ने सड़क किनारे पैदल चल रहे 58 वर्षीय चारकरा निवासी नारायण सिंह राजपूत को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद कार पलट गई। हादसे में रामसर निवासी चालक राजूराम और सहयात्री लालचंद गोदारा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान राजूराम की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि कार से 60 किलो अफीम की भूसी बरामद की गई है। इस बात की जांच जारी है कि इसे कहां ले जाया जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि चालक का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया नोमान

नोमान


लेखक के बारे में