नागौर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

नागौर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

नागौर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल
Modified Date: January 20, 2025 / 10:36 am IST
Published Date: January 20, 2025 10:36 am IST

जयपुर, 20 जनवरी (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले में सोमवार को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नागौर-बीकानेर राजमार्ग पर यह हादसा एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ।

पिकअप वैन नागौर से कुचेरां सब्जियां लेकर जा रही थी। वैन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव


लेखक के बारे में