कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
कार और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
जयपुर, नौ मई (भाषा) राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक कार द्वारा पीछे से बाइक को टक्कर मारने से उसपर सवार दो लोगों की मौत हो गई एवं बाद में कार के भी पलट जाने से उसमें सवार तीन अन्य लोग घायल हो गये।
थानाधिकारी अयूब खान ने बताया कि परबतसर से रूपनगढ की तरफ जा रही बाइक को एक तेज गति की कार ने टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार सवार नेमीचंद (25) मुकेश (20) उछलकर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खान के अनुसार इसी बीच कार पलट जाने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। घायलों को उपचार के लिये रूपनगढ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भाषा कुंज पृथ्वी
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


