राजस्थान में बस पलटने से दो लोगों की मौत, छह अन्य घायल

राजस्थान में बस पलटने से दो लोगों की मौत, छह अन्य घायल

राजस्थान में बस पलटने से दो लोगों की मौत, छह अन्य घायल
Modified Date: March 11, 2023 / 05:08 pm IST
Published Date: March 11, 2023 5:08 pm IST

जयपुर, 11 मार्च (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक बस के सड़क पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा राजमार्ग संख्या 21 पर स्थित भुसावर थाना क्षेत्र के खेड़ली मोड़ के पास हुआ। बस आगरा से जयपुर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभव और गौतम के रूप में हुई है।

वहीं, पुलिस ने कहा कि शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है और परिवार को सूचना दे दी गई है।

भाषा साजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में